🚧 SITE UNDER DEVELOPMENT
01Home02Products03Pricing04FAQ05About
Legal · Privacyक़ानूनी · गोपनीयता

Privacy Policy

How Setu Labs apps collect and use your information — and your rights.Setu Labs के ऐप आपकी जानकारी कैसे लेते और इस्तेमाल करते हैं — और आपके अधिकार।

Last updated: 5 August 2026 · Common policy — all Setu Labs apps

This policy explains what information Setu Labs apps collect, why, and what your rights are under the DPDP Act, 2023. It mirrors the agreement shown inside each app.

यह नीति बताती है कि Setu Labs के ऐप आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं, क्यों लेते हैं, और DPDP Act, 2023 के तहत आपके क्या अधिकार हैं। यह हर ऐप में दिखाए जाने वाले अनुबंध के अनुरूप है।

01Data Fiduciary (who we are)डेटा फ़िड्यूशरी (हम कौन हैं)

Your information is collected and used by Setu Labs Software Services. Contact details are given below.

आपकी जानकारी Setu Labs Software Services द्वारा एकत्र और उपयोग की जाती है। संपर्क विवरण नीचे दिए गए हैं।

02What we collect, and whenहम क्या और कब लेते हैं

At activation, our apps record your name, mobile/WhatsApp number and region one time only. Region normally means the State and City you select. It is used solely to register the area where your licence is active. Our student apps (the FCB series) never request location permission and never record GPS coordinates — they record only the State/City chosen from a list. In some of our business apps, precise GPS may be offered as an optional extra at activation; if you decline, only State/City is recorded. We never track your location after activation, and there is no continuous tracking.

activation के समय हमारे ऐप सिर्फ़ एक बार आपका नाम, मोबाइल/WhatsApp नंबर और क्षेत्र दर्ज करते हैं — क्षेत्र सामान्यतः आपके द्वारा चुना गया State और City होता है। हमारे छात्र-ऐप (FCB श्रृंखला) कभी लोकेशन अनुमति नहीं माँगते और GPS निर्देशांक दर्ज नहीं करते — वे केवल सूची से चुना गया State/City रखते हैं। कुछ व्यावसायिक ऐप में GPS ऐच्छिक रूप से पूछा जा सकता है। यह केवल यह जानने के लिए है कि आपका लाइसेंस किस क्षेत्र में चालू है। GPS देना वैकल्पिक है — मना करने पर केवल City/State ली जाती है। activation के बाद हम आपकी लोकेशन कभी ट्रैक नहीं करते और लगातार ट्रैकिंग नहीं होती।

03Apps used by students (parent or guardian account)छात्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप (अभिभावक खाता)

Some of our apps (the FCB flashcard series) are used by school students, who may be under 18. For these apps the licence is registered to the parent or guardian, not the student. We do not collect the student’s name, photograph, contact number, location or any other personal detail. We do not monitor or profile a student’s study behaviour, and we never show advertising or send marketing to children. The parent or guardian gives consent at activation, and that consent is recorded with a version and timestamp.

हमारे कुछ ऐप (FCB फ़्लैशकार्ड श्रृंखला) स्कूली छात्रों द्वारा उपयोग होते हैं, जो 18 वर्ष से कम आयु के हो सकते हैं। इन ऐप में लाइसेंस माता-पिता या अभिभावक के नाम पर होता है, छात्र के नाम पर नहीं। हम छात्र का नाम, फ़ोटो, संपर्क नंबर, लोकेशन या कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारी नहीं लेते। हम छात्र के अध्ययन-व्यवहार की निगरानी या प्रोफाइलिंग नहीं करते, और बच्चों को कभी विज्ञापन या मार्केटिंग नहीं भेजते। अभिभावक activation के समय सहमति देते हैं, जो संस्करण और समय के साथ दर्ज होती है।

04Purpose of useउपयोग का उद्देश्य

Your information is used only to run your licence and provide support. It is never sold and never used for advertising.

आपकी जानकारी केवल आपका लाइसेंस चलाने और सहायता (support) देने के लिए उपयोग होती है। इसे कभी बेचा नहीं जाता और विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता।

05What our apps do not accessहमारे ऐप क्या नहीं पढ़ते

Our apps do not read your contacts, gallery or messages. They contain no ads and no third-party trackers.

हमारे ऐप आपके फ़ोन की कॉन्टैक्ट, गैलरी या संदेश नहीं पढ़ते। इनमें कोई विज्ञापन या तीसरे-पक्ष का ट्रैकर नहीं है।

06About the Device IDDevice ID के बारे में

The Device ID shown by each app is generated entirely by the app itself. It has nothing to do with your phone number, IMEI, SIM, accounts or any personal data — it is simply an identifier created by the app, and is required to run the licence.

हर ऐप द्वारा दिखाई जाने वाली Device ID पूरी तरह उसी ऐप द्वारा बनाई जाती है। इसका आपके फ़ोन नंबर, IMEI, सिम, खातों या निजी डेटा से कोई संबंध नहीं है — यह सिर्फ़ ऐप की एक पहचान संख्या है, और लाइसेंस चलाने के लिए ज़रूरी है।

07Your rights (DPDP Act, 2023)आपके अधिकार (DPDP Act, 2023)

You may ask what personal data of yours we hold, request that it be corrected, or request that it be erased. You may also withdraw your consent at any time and nominate another person to exercise your rights. Please note: if you ask us to erase your contact details, we can no longer verify you in order to move or restore your licence to a new device, and you would need to activate again. To keep your licence running, only your Device ID is retained (which is not your personal identity) — deleting that may stop the licence. Use the contact below to make a request.

आप हमसे यह जान सकते हैं कि आपका कौन-सा डेटा हमारे पास है, उसे ठीक करवा सकते हैं, या हटवा (delete) सकते हैं। आप कभी भी सहमति वापस ले सकते हैं और अपने अधिकारों हेतु नामिती बना सकते हैं। ध्यान दें: संपर्क विवरण हटाने पर हम आपको पहचानकर लाइसेंस नए डिवाइस पर नहीं ला पाएँगे। लाइसेंस चलाने के लिए केवल आपकी Device ID रखी जाती है (जो निजी पहचान नहीं है) — इसे हटाने पर लाइसेंस बंद हो सकता है। अनुरोध के लिए नीचे दिए संपर्क का उपयोग करें।

08Withdrawing consent & retentionसहमति वापस लेना और डेटा रखना

You may withdraw your consent at any time. Your information is kept while your licence is active and for up to 24 months after it ends, for support, renewal and statutory record-keeping, after which it is deleted or anonymised. You may request earlier deletion, and we will comply unless a legal obligation requires us to retain it.

आप कभी भी अपनी सहमति वापस ले सकते हैं। आपकी जानकारी लाइसेंस चालू रहने तक और समाप्ति के बाद 24 माह तक रखी जाती है — सहायता, नवीनीकरण एवं वैधानिक आवश्यकता हेतु — उसके बाद हटा या गुमनाम कर दी जाती है। आप पहले हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

09Grievance redressalशिकायत निवारण

For any complaint or question, contact us on the WhatsApp or email below. We will make reasonable efforts to resolve it in good time.

किसी भी शिकायत या सवाल के लिए नीचे दिए WhatsApp या ईमेल पर संपर्क करें। हम उचित समय में समाधान का प्रयास करेंगे।

10One licence, one deviceएक लाइसेंस, एक डिवाइस

A licence is active on only one device at a time. Activating on a new device automatically deactivates the old one (start 1 → stop 1). Keep your payment receipt to re-activate if you change your phone.

एक लाइसेंस एक समय में केवल एक ही डिवाइस पर चालू रहता है। नए डिवाइस पर चालू करने पर पुराना डिवाइस अपने-आप बंद हो जाता है (start 1 → stop 1)। फ़ोन बदलने पर पुनः चालू करने के लिए अपनी भुगतान रसीद सुरक्षित रखें।

Contact usसंपर्क करें

EntitySetu Labs Software Services
WhatsApp+91 72920 00552
Emailsupport@setu-labs-software.com
JurisdictionGhaziabad, Uttar Pradesh